112 छात्र-छात्राओं को दी गई साइकिल

पबिया | जामताड़ा नारायणपुर प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय लोकनिया और मंझलाडीह वन के विद्यार्थियों के बीच उन्नति का पहिया योजना के तहत साइकिल वितरण किया गया। इस कार्यक्रम में कुल 112 बच्चों को साइकिल दी गई। योजना के तहत मंझलाडीह वन विद्यालय के 82 विद्यार्थियों को साइकिल मिली, जिनमें 40 छात्र और 42 छात्राएं शामिल थीं। वहीं, लोकनिया विद्यालय के 30 बच्चों को साइकिल दी गई, जिनमें 16 छात्र और 14 छात्राएं थीं। कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों को स्कूल आने-जाने में सुविधा प्रदान करना और उनकी शिक्षा में प्रगति को बढ़ावा देना था। साइकिल वितरण के दौरान बच्चों के चेहरे पर खुशी और उत्साह देखने को मिला।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *