डीग में 79 बदमाशों पर कार्रवाई:157 जवानों की 34 टीमों ने 117 जगहों पर दी दबिश

डीग जिले में पुलिस ने रविवार को एक दिवसीय विशेष एरिया डॉमीनेशन अभियान चलाया।
अभियान के तहत एएसपी स्तर से लेकर कॉन्स्टेबल स्तर तक के कुल 157 पुलिसकर्मियों की 34 विशेष टीमें गठित की गईं। इन टीमों ने जिले के 117 चिन्हित स्थानों पर दबिश देकर कुल 79 अपराधियों और असामाजिक तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की। पुलिस ने असामाजिक तत्वों की गहन चेकिंग करते हुए 50 अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई की। इसके अलावा विभिन्न मुकदमों में वांछित चल रहे 6 अपराधियों को गिरफ्तार किया गया। लोकल एवं स्पेशल एक्ट, स्थायी वारंटी और ईनामी अपराधियों सहित कुल 23 अन्य अपराधियों को भी पकड़ा गया।
अभियान के दौरान 66 हिस्ट्रीशीटर अपराधियों की जांच की गई, जिनमें से 13 के विरुद्ध निरोधात्मक कार्रवाई की गई। साथ ही, पिछले 5 सानल के फायर आर्म्स मामलों में चालानशुदा 95 अपराधियों की जांच कर 28 के खिलाफ निरोधात्मक कदम उठाए गए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *