जेईई मेन सेशन-2 के लिए आवेदन करने का आज अंतिम अवसर, जल्द करें अप्लाई

ज्वाइंट एंट्रेस एग्जामिनेशन (जेईई) मेन सेशन-2 के लिए ऑनलाइन आवेदन 25 फरवरी रात 9 बजे तक किए जा सकता हैं। जबकि एग्जाम फीस उसी दिन रात 11:50 बजे तक जमा होगी। परीक्षा अप्रैल में होगी।पिछले दिनों जेईई मेन सेशन-1 का रिजल्ट जारी हुआ। इस परीक्षा के लिए 13 लाख 11 हजार 544 छात्रों ने आवेदन किया था। परीक्षा में 12 लाख 58 हजार 136 परीक्षार्थी शामिल हुए। सेशन-2 के लिए बड़ी संख्या में आवेदन का अनुमान है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की ओर से यह परीक्षा 1 अप्रैल से 8 अप्रैल के बीच आयोजित की जाएगी। यह परीक्षा आईआईटी समेत देश के विभिन्न इंजीनियरिंग कॉलेजों में संचालित बीई, बीटेक, बी प्लानिंग व बी-आर्क जैसे कोर्स में प्रवेश के लिए आयोजित की जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *