जिला पंचायत में निर्दलीय के बगैर नहीं बन सकेगा अध्यक्ष

भास्कर न्यूज | दंतेवाड़ा त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव संपन्न हो गया है, अब जनपद और जिला पंचायत में अध्यक्ष , उपाध्यक्ष बनाने राजनीतिक दल सक्रिय हो गए हैं। दंतेवाड़ा की 10 जिला पंचायत वाली सीट में बहुमत के लिए 6 सदस्यों की जरूरत पड़ेगी, दंतेवाड़ा में भाजपा और कांग्रेस दोनों के पास बहुमत नहीं है, भाजपा के पास 5, कांग्रेस के 3, सीपीआई 1 और 1 निर्दलीय जीत कर आए हैं। भाजपा को जिला पंचायत में काबिज होने के लिए 1 सदस्य की जरूरत है, जिसके लिए जोड़-तोड़ शुरू हो गई है। सूत्र बता रहे हैं, सीपीआई से जीतकर आए प्रत्याशी से भाजपा नेता संपर्क कर रहे हैं, पर सीपीआई सदस्य ने भाजपा से अध्यक्ष कौन होगा इस पर समर्थन देने को तैयार नहीं हैं, भाजपा से कमला नाग को जिला पंचायत अध्यक्ष का प्रबल दावेदार माना जा रहा है और इस पर सीपीआई का समर्थन भी मिल सकता है। दूसरे के लिए सदस्य तैयार नहीं हैं ऐसा भी कहा जा रहा है। निर्दलीय जीत कर आए सदस्य ने भी अब तक किस को समर्थन देंगे इस बारे में कुछ नहीं कह रहे हैं। जिला, जनपद से पहले नगरीय निकाय में हुए चुनाव में जीत कर आए पार्षद उपाध्यक्ष का निर्वाचन करेंगे, इसके लिए भी जोड़-तोड़ शुरू हो गई है। नगरीय निकाय के बाद जनपद, जिला पंचायत में अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का निर्वाचन होगा। कांग्रेस के लिए अध्यक्ष बना पाना ज्यादा मुश्किल भाजपा को 1 निर्दलीय का समर्थन मिल जाने से अध्यक्ष बन जाएगा, कांग्रेस को अगर निर्दलीय और सीपीआई ने समर्थन दे भी दिया तो भी भाजपा-कांग्रेस के 5-5 सदस्य हो जाएंगे, फिर से पिछली बार वाली स्थित निर्मित हो जाएगी, चिट या फिर टास से फैसला हो पाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *