डंडई में नाबालिग चला रहें वाहन, विभाग चुप

भास्कर न्यूज|डंडई डंडई प्रखंड में इन दिनों अभिभावकों की लापरवाही और परिवहन विभाग के अनदेखी के कारण बड़ी संख्या में नाबालिग बाइक ऑटो रिक्शा ट्रैक्टर जेसीबी सहित कई छोटे-बड़े वाहनों को चला रहें हैं। प्रखंड के विभिन्न गांव में अक्सर कम उम्र के लोग वाहन चलाते नजर आ रहें हैं। जिससे दुर्घटना होने की संभावना बनी रहती है। बावजूद परिवहन विभाग इस पर नकेल कसने में विफल साबित हो रहा है। परिवहन विभाग के नियमों को ताक पर रखकर बगैर ड्राइविंग लाइसेंस के ही बड़ी संख्या में नाबालिग वाहनों को चला रहे हैं। इसमें अभिभावकों की लापरवाही से भी इनकार नहीं की जा सकता। सोमवार को प्रखंड क्षेत्र के लवाधोनी गांव में एक नाबालिग को जेसीबी मशीन चलाते हुए देखा गया। नाबालिग उखड़ खाबड़ भूमि को समतल कर रहा था। पूछने पर चालक ने बताया कि मेरा नाम सजाद अंसारी है और उम्र 16 वर्ष है। उसने बताया कि जरही निवासी अकबर अंसारी मेरे मामा है, उन्हीं का जेसीबी चला रहे हैं। इधर झुमकी चुईयां पुल निर्माण में लगभग 12 वर्ष के उम्र का नाबालिग को ट्रैक्टर चलाते हुए देखा गया। प्रखंड के विभिन्न परीक्षा केंद्रो पर जाने आने के लिए नाबालिग दोपहिया वाहन चला रहे हैं। जिससे मोटर व्हीकल अधिनियम का ताजिया उड़ रहा है। करके गांव निवासी समाजसेवी कन्हैया प्रजापति ने बताया कि नाबालिगों को वाहन देना खतरों से खाली नहीं है। वहीं थाना प्रभारी अवधेश कुमार यादव ने कहा कि यदि कोई भी नाबालिग कोई भी मोटर वाहन चलाते हुए पकड़े जाते हैं तो मोटर वाहन अधिनियम के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *