नौकरी की मांग को लेकर सीएचए आज करेंगे प्रदर्शन

बांसवाड़ा| नौकरी की मांग को लेकर कोविड स्वास्थ्य सहायक (सीएचए) 18 दिसंबर को जयपुर में प्रदर्शन करेंगे। जिलाध्यक्ष गौतमलाल मईड़ा ने बताया कि हमें पिछली कांग्रेस सरकार ने 10 महीने कोरोना महामारी में काम करवाकर सेवा समाप्त कर दी। बीजेपी ने हमसे वादा किया था कि प्रदेश में बीजेपी सरकार बनेगी तो सीएचए को पुनः नौकरी दी जाएगी। सरकार को वादा याद दिलाने और नौकरी की मांग को लेकर जयपुर में शांति पूर्ण तरीके से प्रदर्शन करेंगे। जिला महासचिव राहुल सुनार्थी ने बताया कि सरकार अलग-अलग नर्स संविदा कर्मचारी की विज्ञप्ति जारी कर रही है, लेकिन सीएचए का काम नहीं कर रही। हमारी मांग है कि पूर्व में सीएचए के लिए की गई बजट घोषणा मेडिकल हेल्थ वॉलंटियर फोर्स को लागू कर सीएचए को नौकरी दी जाए। आज बांसवाड़ा जिले के सीएचए बेरोजगारी की मार झेल रहे हैं और हर पीएचसी-सीएचसी जिला अस्पताल में सीएचए को हटाने के बाद पद रिक्त हो गए हैं। सीएचए योग्यताधारी ट्रैंड नर्स है। इनको पुनः सेवा में लिया जाए, जिससे पूरे राजस्थान में 800 सीएचए अभ्यर्थी का भविष्य सुरक्षित हो सके।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *