बांसवाड़ा| शहर में महिला प्रकोष्ठ विप्र फाउंडेशन ने 22 दिसंबर को आयोजित विप्र महिला महाकुंभ को लेकर समिति का गठन कर जिम्मेदारियां तय की गई। बैठक में महाकुंभ संयोजिका दक्षा उपाध्याय, डॉ. कीर्ति आचार्य के मुख्य आतिथ्य और कृष्ण गृहस्थी के विशिष्ट आतिथ्य में बैठक हुई। बैठक में लियो कॉलेज में 22 दिसंबर को आयोजित विप्र महिला महाकुंभ और खेलकूद प्रतियोगिता के लिए व्यवस्थाओं के लिए समितियों का गठन कर जिम्मेदारियां तय की गई। इस अवसर रेणुबाला भट्ट, अर्चना दवे, पुष्पा व्यास, बरखा जोशी, मिथिलेश कौशिक, राजश्री व्यास, सुनीता कौशिक, पिंकी जोशी, रश्मि जोशी, सपना व्यास सहित विप्र महिलाएं उपस्थित रही।


