बांसवाड़ा| राइजिंग राजस्थान के तहत संस्थानों के एमओयू के क्रियान्वयन के लिए संस्थान पदाधिकारियों (निदेशक विजय उपाध्याय, संरक्षक लक्ष्मीदत्त उपाध्याय, निखिल मेहता की स्टर्लिंग एक्यूरेस के एमडी, आसार ग्रुप से डॉ. सोमेश चंद्रा (देश के विख्यात कैंसर स्पेशलिस्ट, ऑनकोलोगिस्ट केडी अस्पताल) और आईओटीएएस के निदेशक डॉ. वैभव शिटोले के मध्य बैठक हुई। जिसमें एमओयू अंतर्गत गतिविधियों के संचालन के लिए संयुक्त रुप से कार्य संपादित करने की सहमति बनी। एमओयू अनुसार संस्थान द्वारा विभिन्न चरणों में राज्य के 7 जिलों में कार्य किया जाएगा। संस्थान विभिन्न सीएसआर, दान-अनुदान और भामाशाह के माध्यम से कार्य करेगी। संस्थान पिछले 10 वर्षों से जनजातीय क्षेत्र मे विभिन्न प्रकार के सामाजिक सरोकार व जनजागरण का कार्य संपादित कर रही है। इसके लिए संस्थान को जिला, राज्य और विभिन्न संगठनों द्वारा सम्मानित भी किया जा चुका है।


