वीर नर्मद विवि सूरत, सावित्री बाई फूले पूणे, बाबा साहेब अंबेडकर मराठवाड़ा शंभाजीनगर और मुंबई विवि टॉप-4 में

बांसवाड़ा| जीजीटीयू में मंगलवार को पश्चिम क्षेत्र अंतर विश्वविद्यालय महिला खो-खो प्रतियोगिता में चार दिवसीय आयोजन के दूसरे दिन नॉक आउट मैच हुए। जिसमें टॉप फोर टीम ने सुपर लीग में स्थान बनाया। खो-खो प्रतियोगिता के तीसरे राउंड में रानी दुर्गावती जबलपुर, गोडिवाना विवि गढ़ चिरोली, सुखाड़िया विवि उदयपुर, एमडीएस अजमेर, एमजीएस बीकानेर, एलएनआईपी ग्वालियर, एसएनडीटी मुंबई, राष्ट्रसंत तुकडोजी महाराज नागपुर और चौथे राउंड में गोडवाना विवि गढ़चिरोली, एमडीएस अजमेर, एमजीएस बीकानेर, एसएनडीटी मुंबई नॉक आउट रहे। जिसमें क्वालीफायर टीम में मुंबई विवि, वीर नर्मद विवि सूरत, बाबा साहेब अंबेडकर मराठवाड़ा शंभाजीनगर, सावित्री बाई फूले पूणे रहे। पहले दो चरण के मैच सोमवार को हुए थे। स्पोर्ट बोर्ड के चेयरमैन राकेश डामोर ने बताया कि वेस्ट जॉन इंटर यूनिवर्सिटी टूर्नामेंट में टॉप फोर में रही विश्वविद्यालय मुंबई विवि, वीर नर्मद विवि सुरत, बाबा साहेब अंबेडकर मराठवाड़ा शंभाजीनगर, सावित्री बाई फूले पूणे सुपर लीग मैच में तीसरे दिन अपना कौशल प्रदर्शन करेंगी। प्रतियोगिता में खो-खो खेलती महिला खिलाड़ी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *