इंदौर | श्री देवसूर तपागच्छ संघ का महाधिवेशन 20 अप्रैल को शहर में होगा। इसमें तपागच्छ संगठन के प्रदेश स्तर के पदाधिकारियों एवं अन्य कार्यक्रमों की घोषणा की जाएगी। यह निर्णय उज्जैन के निकट अभ्युदयपुरम में मालव मार्तंड डॉ. मुक्तिसागर सूरीश्वर मसा की निश्रा में हुए महाधिवेशन में लिया गया। इस अवसर पर डॉ. प्रकाश बांगानी को अध्यक्ष, पुण्यपाल सुराणा को कार्याध्यक्ष एवं यशवंत जैन को महासचिव मनोनीत करने की घोषणा आचार्यश्री ने की। महाधिवेशन में इंदौर के अलावा उज्जैन, देवास, नीमच, नागदा, कानवन, बड़नगर, बांजना, बड़ोद, रूनीजा, गौतमपुरा, देपालपुर, मांगलिया, झारडा एवं मालवांचल के विभिन्न कस्बों से आए प्रतिनिधियों ने भाग लिया। अन्य पदाधिकारियों में कैलाश नाहर प्रांतीय संयोजक एवं कार्यकारिणी में शेखर गेलड़ा, प्रीतेश ओस्तवाल, सोमिल कोठारी, गौतमचंद धींग एवं अनिल ताजपुरवाला भी शामिल किए गए।


