अग्रवाल फाउंडेशन ने 300 बच्चों को बांटे स्वेटर

इंदौर | अग्रवाल समाज इंदौर फाउंडेशन द्वारा पीड़ित मानवता की सेवा के लिए चलाए जा रहे अभियान की शृंखला में मंगलवार को गोमा की फैल स्थित शासकीय प्राथमिक विद्यालय में स्वेटर एवं गर्म कपड़ों का वितरण किया गया। अभियान के प्रमुख संयोजक किशोर गोयल एवं संजय बांकड़ा ने बताया इस अवसर पर समाजसेवी गणेश गोयल, पार्षद नंदकिशोर पहाड़िया, संतोष गोयल, गोविंद गर्ग, अजय गोयल, सतीश मंगल के आतिथ्य में करीब 300 बच्चों को गर्म कपड़े एवं स्वेटर्स का वितरण किया गया। इस अवसर पर राजेश मित्तल, अजय मित्तल, सोनू अग्रवाल आदि उपस्थित थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *