पेंशनर्स समिति ने 30 वरिष्ठ सदस्यों को किया सम्मानित

इंदौर | रिटायर्ड रेलवे पेंशनर्स समिति द्वारा मंगलवार सुबह 11 बजे श्री मध्य भारत हिंदी साहित्य समिति में पेंशनर्स दिवस का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि ईश्वरी रावल, संस्था के अध्यक्ष दीपक उपाध्याय व अन्य सदस्यों ने दीप प्रज्वलन कर मां सरस्वती की मूर्ति पर माल्यार्पण किया। मृगाक्षी खोचे ने गणेश वंदना की। कार्यक्रम में 30 वरिष्ठजनों का सम्मान किया गया। संस्था की स्मारिका अनमोल सफर-3 का विमोचन भी किया गया। संचालन स्वस्ति वर्मा ने किया। कार्यक्रम में संस्था के अध्यक्ष दीपक उपाध्याय, उपाध्यक्ष भालचंद्र सोनगांवकर, महामंत्री नरेंद्र एदलाबादकर, सचिव श्रीकांत यादव, कोषाध्यक्ष हरि प्रसाद पाल, सुरेश अभ्यंकर, अरुण अग्निहोत्री, प्रकाश चौरे आदि उपस्थित थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *