मुरैना । जनपद पंचायत पोरसा के सरपंच रघुवीर सिंह ने मंगलवार को जनसुनवाई कार्यक्रम में सीईओ जिला पंचायत को सौंपी शिकायत में कहा है कि निलंबित सचिव जसवंत सिंह को नगरा में पंचायत में बहाल नहीं किया जाए। सरपंच ने शिकायत में कहा कि सचिव का बेटा अभिषेक उर्फ शेरा शिकायतकर्ता को धमका रहा है कि उसके पिता चार दिन में बहाल होकर नगरा पंचायत में पदस्थ होंगे। और उसके बाद वित्तीय अनियमितताओं के झूठे केस में फंसाकर पदच्युत कराएंगे। सरपंच ने मुख्य कार्यपालन अधिकारी से आग्रह किया कि निलंबित सचिव को उनकी ग्राम पंचायत में बहाल कर पदस्थ नहीं किया जाए। अन्यथा आवेदक को पद से त्याग–पत्र देना पड़ेगा।


