सामाजिक अंकेक्षण की विशेष सभा आयोजित

रामपुरकलां । ग्राम पंचायत धरसोला में सामाजिक अंकेक्षण के अंतर्गत विशेष ग्राम सभा का आयोजन किया गया। ग्रामसभा में नोडल के रूप में जपं सबलगढ़ से रामजीलाल शर्मा पहुंचे। ग्राम पंचायत धरसोला में वित्तीय 2023- 24 में मनरेगा के कार्यों का सामाजिक अंकेक्षण किया गया। ग्राम सामाजिक एनिमेटर दल के द्वारा ग्राम पंचायत धरसोला के मनरेगा के 2024 के कार्यों का सत्यापन किया गया। जिपं के सामाजिक अंकेक्षण ब्लॉक समन्वयक मनोज गर्ग की देखरेख में यह काम हुआ। सामाजिक अंकेक्षण के दौरान ग्राम सामाजिक एनिमेटर दल को ग्राम पंचायत धरसोला की सरपंच नीतू शाक्य व प्रभारी सचिव अतर सिंह धाकड़ मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *