निशुल्क नेत्र जांच शिविर में रोगियों का किया परीक्षण

झुंडपुरा । झुंडपुरा में निशुल्क रोग परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। यह आयोजन डॉ. विनय कुमार द्वारा गया किया। निशुल्क शिविर में प्रतिदिन निशुल्क मोतियाबिंद का ऑपरेशन के लिए मरीज​ चिह्नित किए जा रहे हैं। नेत्र जांच शिविर झुंडपुरा शहर में आयोजित हुआ, जिसमें अन्य कई प्रकार की जांच भी गई हैं। शिविर में छाती का एक्स-रे, अल्ट्रासाउंड, खून व पेशाब की जांच की गई। शिविर में स्त्री रोग, सर्जरी, मेडिसिन के विशेषज्ञों द्वारा मरीजों को परामर्श दिया गया। क्लिनिक पर मरीजों को बीपी, शुगर, अस्थमा संबंधित दवाइयां भी दी गईं। डॉ. विनय कुमार का कहना है कि मरीजों को समय समय पर इस तरह के शिविरों से लाभ दिया जाएगा। जांच शिविर में नगर परिषद झुंडपुरा के साथ सिंहपुरा पर्वतपुरा, लाडपुरा, गुलापुरा, कर्जौनी, भर्रा, आसलपुर, माधौगढ़, खेरा, सिमरौदा, धोबीपुरा सहित दो दर्जन से अधिक गांव के लगभग 5 सौ लोगों ने अपनी जांच कराई।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *