वन विभाग आगर व इंदौर के डॉग स्क्वॉड ने पारदी डेरों में की सर्चिंग

आगर-मालवा | वन विभाग आगर व इंदौर के डॉग स्क्वॉड ने मंगलवार को वन्य प्राणी अवैध शिकार, व्यापार की रोकथाम के लिए आगर व आसपास पारदी डेरों में सर्चिंग की। वनमंडलाधिकारी शाजापुर प्रदीप मिश्रा, उप वनमंडलाधिकारी आगर संतोष शुक्ला के मार्गदर्शन में वन परिक्षेत्र अधिकारी आगर लक्ष्मीनारायण चौधरी तथा इंदौर से आए डॉग स्क्वॉड के आनंद राज (डॉग प्रभारी), हरिओम चौबे (डॉग हैंडलर) ने वन परिक्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पुरा साहब नगर, पालखेड़ी, कांकर तथा आगर नगर में अर्जुन नगर (तीतर कॉलोनी) में स्क्वॉड डॉग की मदद से तीतर के अवैध शिकार, व्यापार पर अंकुश लगाने के लिए पारदी डेरों में सर्चिंग की। कार्रवाई में छगनलाल परमार वनरक्षक, राकेश कुंभकार वनरक्षक भी शामिल थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *