करताना | सीएम राइज विद्यालय के 11वीं के छात्र रितेश ढोके ने सोमवार को अवकाश के दौरान विद्यालय परिसर में मिले 1500 रुपए स्कूल शिक्षक को सौंपे। प्रार्थना सभा में शिक्षक ने वह रुपए संबंधित छात्रा को सौंप दिए। छात्र ने मिले रुपए शिक्षक दुर्गेश मंडराई को सौंपे थे। मंगलवार को प्रार्थना सभा का संचालन करते समय शिक्षक अजय भदौरिया ने छात्रों से पूछा जिस किसी छात्र के सोमवार को स्कूल में रुपए खो गए हों, वे यहां आकर प्राप्त करें। तभी 12वीं की छात्रा खुशबू नायर रुपए लेने मंच पर पहुंची। पूछताछ के बाद छात्रा को उसकी रकम लौटाई। ईमानदारी की मिसाल पेश करने वाले छात्र रितेश ढोके को विद्यालय के प्रभारी प्राचार्य प्रमोद उमरिया ने कलम देकर सम्मानित किया और भविष्य में भी इसी प्रकार के कार्य कर अपने मां-पिता और विद्यालय का नाम रोशन करने के लिए कहा। प्रार्थना सभा में सम्मिलित बाकी बच्चों को भी अपने जीवन में ईमानदारी रखकर आगे बढ़ने को कहा।


