शहरी स्वास्थ्य कार्यक्रमों की समीक्षा:परिवार नियोजन सेवाओं, जन आरोग्य समिति का गठन व संचालन समेत अन्य कार्यक्रमों को लेकर दिए निर्देश

स्वास्थ्य विभाग और पीएसआई इंडिया द्वारा संयुक्त रूप से मंगलवार को शहरी स्वास्थ्य कार्यक्रम की समीक्षा बैठक अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी के सभागार में की गई। इसका उद्देश्य शहरी क्षेत्र में दी जा रही स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा और आगामी माह की योजना पर विस्तार से चर्चा करना था। बैठक में मुख्यतः परिवार नियोजन सेवाओं की समीक्षा, जन आरोग्य समिति गठन एवं उसके संचालन के साथ-साथ एचएमआईएस पोर्टल पर सटीक डेटा प्रविष्टि पर प्रमुख रूप से चर्चा की गई। बैठक का उद्देश्य शहरी स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार तथा उन्हें और अधिक प्रभावी बनाना था। बैठक की अध्यक्षता जिला प्रजनन व बाल स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. असीम माझी ने की। डॉ. माझी ने सभी केंद्र के पीएचएम को जन आरोग्य समिति का गठन जल्द से जल्द करने का निर्देश दिया। उन्होंने पीएचएम एवं केंद्र को मासिक सहिया बैठक एवं क्यूआईसी सह डाटा कमेटी बैठक हर माह जरूर करने का निर्देश दिया। बैठक में सभी ने टीसीआई कार्यक्रम के द्वारा दिए जा रहे परिवार नियोजन की सेवाओं एवं अन्य स्वास्थ्य कार्यक्रम में सहयोग की सराहना की। बैठक में रांची शहरी क्षेत्र से लोक स्वास्थ्य प्रबंधक, एएनएम के अलावा पीएसआई इंडिया से प्रणव कुमार झा, संतोष कुमार पांडेय एवं अन्य प्रतिभागी शामिल हुए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *