सेंट्रल जेल में गूंजा हर-हर गंगे…बंदियों ने किया शाही स्नान:बंदियों के लिए संगम से लाया गया था पानी, पूजा-अर्चना के बाद कुंड के पानी में किया स्नान

अंबिकापुर के सेंट्रल जेल में बंदियों ने मंगलवार को महाकुंभ संगम से लाए गए जल से शाही स्नान किया। महाकुंभ संगम का जल बॉटलों में भरकर सेंट्रल जेल लाया गया। यहां स्नान के लिए बनाए गए कुंड के पानी में संगम का जल मिलाकर बंदियों को स्नान कराया गया। स्नान से पहले बंदियों ने पूजा अर्चना भी की। बंदियों ने हर-हर गंगे के उद्घोष के साथ उत्साह से स्नान किया। राज्य सरकार के गृहमंत्री ने जेलों में बंदियों के लिए महाकुंभ के जल से शाही स्नान कराने के निर्देश दिए थे। सेंट्रल जेल अंबिकापुर में इसके लिए महाकुंभ संगम का जल बड़े बॉटलों में भरकर लाया गया था। संेट्रल जेल में स्नान के लिए कुंड बनाए गए थे। स्नान के पूर्व बंदियों ने पूजा-अर्चना की और फिर कुंड में मंत्रोचार के बीच संगम जल को मिलाकर स्नान किया। यह पहला मौका है जब बंदियों को जेल के अंदर ही कुंभ स्नान का अवसर मिला। पांच उपजेलों में भी कराया गया शाही स्नान
जेल अधीक्षक योगेश सिंह ने बताया कि गृहमंत्री एवं उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा की पहल पर यह व्यवस्था की गई थी। अंबिकापुर सेंट्रल जेल के साथ ही पांच उपजेलों में भी बंदियों को संगम जल से स्नान की व्यवस्था की गई थी। इसके लिए कुंभ से गंगाजल मंगाया गया था और सर्किल के अधिनस्थ जेलों में भी भेजा गया था। बंदियों ने उत्साह के साथ कुंभ स्नान का पुण्य प्राप्त किया। बंदियों में इसके लिए खासा उत्साह था। कितना पानी मंगाया, जेल प्रबंधन ने नहीं बताया
बंदियों के स्नान के लिए जेल प्रबंधन ने बड़े बॉटलों में भरकर पानी मंगाया था। हालांकि अधिकारिक रूप से जेल प्रबंधन ने यह नहीं बताया कि महाकुंभ से कितना पानी मंगाया गया था। लेकिन यह बताया गया कि इसके लिए बड़े बॉटल विशेष रूप से कुंभ संगम से भरकर लाए गए थे, जिन्हें कुंड के जल में मिलाकर बंदियों के स्नान की व्यवस्था की गई थी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *