गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिला पंचायत चुनाव:अध्यक्ष पद ST महिला के लिए आरक्षित, 10 में 6 सदस्य भाजपा समर्थक

मरवाही ब्लॉक में त्रि-स्तरीय पंचायत चुनाव की मतगणना के बाद नवगठित जीपीएम जिला पंचायत में अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के लिए राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। जिला पंचायत में कुल 10 सदस्यों में से 6 भाजपा समर्थक हैं। इनमें 4 सदस्य सीधे भाजपा के टिकट पर जीते हैं। दो निर्दलीय विजेता – समीरा पैकरा और पवन पैकरा भी भाजपा से जुड़े हैं। समीरा पैकरा चौथी बार जिला पंचायत सदस्य बनी हैं और पहले अविभाजित बिलासपुर में उपाध्यक्ष रह चुकी हैं। पवन पैकरा जनपद पंचायत गौरेला के पूर्व अध्यक्ष हैं। पेंड्रा और गौरेला ब्लॉक में कांग्रेस को कोई सीट नहीं पेंड्रा और गौरेला ब्लॉक में कांग्रेस को कोई सीट नहीं मिली है। यहां 6 में से 5 सीटें भाजपा और एक निर्दलीय ने जीती है। मरवाही ब्लॉक की 4 सीटों में से 2 कांग्रेस, 1 भाजपा और 1 निर्दलीय के खाते में गई है। अध्यक्ष पद महिला के लिए आरक्षित जिला पंचायत अध्यक्ष का पद अनुसूचित जनजाति की महिला के लिए आरक्षित है। इसलिए उपाध्यक्ष पद पर सामान्य वर्ग के पुरुष को मौका मिल सकता है। इस तरह दोनों महत्वपूर्ण पदों पर महिला और पुरुष का प्रतिनिधित्व सुनिश्चित होगा। निर्वाचित हुए जीपीएम जिला पंचायत सदस्यों के क्षेत्रवार नाम- 4 सीट में भाजपा 2 में निर्दलीय बता दें कि 23 फरवरी को मरवाही में हुए मतदान एवं मतगणना के बाद क्षेत्र क्रमांक 7 से निर्दलीय राधा मुरारी रैदास, क्षेत्र क्रमांक 8 कांग्रेस समर्थित नेहा गजरुप सलाम, क्षेत्र क्रमांक 9 से भाजपा समर्थित राजेश नंदिनी आर्मो, क्षेत्र क्रमांक 10 से कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी बूंद कुंवर सिंह मास्को ने जीत हासिल किया है। हालांकि इनके जीत की विधिवत घोषणा नहीं हुई है लेकिन मतगणना के अंतिम आंकड़ों के अनुसार इन्होंने निर्णायक बढ़त हासिल कर ली है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *