पंजाब के कपूरथला जिले के गांव बुताला में एक नाबालिग स्टूडेंट के साथ तीन युवकों द्वारा कुकर्म का मामला सामने आया है। पीड़ित स्टूडेंट छठी कक्षा में पढ़ता है। पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ पोक्सो एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज की है। मां के वापस लौटने पर नहीं मिला बेटा जानकारी के मुताबिक घटना 21 फरवरी की है। पीड़ित की मां सुबह पड़ोस में काम करने गई थी। शाम 4 बजे लौटने पर उसका बेटा घर पर नहीं मिला। आसपास तलाश करने पर भी कोई सुराग नहीं मिला। मां अपने देवर के साथ बेटे की तलाश में निकली। बंद कमरे से बच्चे के रोने की आवाज सुनाई दी गांव के पवन सिंह के घर के पास से गुजरते समय एक बंद कमरे से बच्चे के रोने की आवाज सुनाई दी। कमरे का दरवाजा खोलने पर मनप्रीत सिंह वहां से भाग गया। अंदर उनका बेटा रोता हुआ मिला। बच्चे ने बताया कि तीनों ने उसके साथ गलत काम किया। आरोपियों से पूछताछ जारी पीड़ित की मां की शिकायत पर थाना ढिलवां पुलिस ने पवन सिंह, रमनदीप सिंह और मनप्रीत सिंह के खिलाफ पोक्सो एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज की है। एसएचओ मनजीत सिंह ने बताया कि तीनों आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।


