भाषण और प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में छात्रों ने दिखाई प्रतिभा:मातृभाषा दिवस पर कार्यक्रम आयोजित, युवाओं में दिखा उत्साह

नेहरू युवा केंद्र और खेल मंत्रालय के तत्वावधान में बूंदी में अंतरराष्ट्रीय मातृभाषा दिवस मनाया गया। नैनवा रोड स्थित शिक्षण संस्थान में साप्ताहिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस दौरान भाषण प्रतियोगिता और प्रश्नोतरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में कवि एवं व्याख्याता जय प्रकाश त्रिपाठी और लेखक डॉ. सर्वेश तिवारी मौजूद रहे। जय प्रकाश त्रिपाठी ने विश्व मातृभाषा दिवस की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि पर प्रकाश डाला। उन्होंने संस्कृत, हिंदी, राजस्थानी और हाडोती में कविताओं और गीतों के माध्यम से भाषा और बोली के अंतर को समझाया। डॉ. तिवारी ने युवाओं को भाषागत दक्षता के गुण सिखाए। उन्होंने मातृभाषा में सृजनात्मक लेखन और प्रकाशन प्रक्रिया की जानकारी दी। कार्यक्रम की शुरुआत में डीके नागर ने प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। प्रभारी योगेंद्र सुमन ने अतिथियों का स्वागत किया। ‘मेरी मातृभाषा मेरा स्वाभिमान’ विषय पर आयोजित भाषण प्रतियोगिता में समर धाकड़ ने प्रथम, दीपक बैरवा ने द्वितीय और योगेश व प्रिंस मीणा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में वंशिका नामा और याशिका राठौर विजेता रहीं। राष्ट्रीय युवा सहभागी गोविंद प्रजापत ने कार्यक्रम का संचालन किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *