फरीदकोट में 6 नशा तस्कर गिरफ्तार:शक के आधार पर पुलिस ने रोकी बाइक, 1590 नशीली गोलियां और हेरोइन बरामद

पंजाब में फरीदकोट जिला पुलिस द्वारा एसएसपी डॉ.प्रज्ञा जैन के नेतृत्व में नशे के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी के तहत पुलिस ने पिछले 24 घंटों में तीन अलग अलग मामलों में 06 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है, जिनसे 1590 नशीली गोलियां और 60 ग्राम 49 मिलीग्राम हेरोइन बरामद की गई है। दो युवकों से बरामद हुई 1470 नशीली गोलियां पुलिस ने बताया कि पहले मामले में थाना सदर फरीदकोट के एसआई सतपाल सिंह ने गांव चाहिल के पास से उक्त गांव के सुखपाल सिंह उर्फ सुक्खा को शक के आधार पर काबू किया और तलाशी लेने पर उससे 1470 नशीली गोलियां बरामद हुई। इसी तरह थाना सिटी-2 फरीदकोट के एएसआई बूटा सिंह ने दाना मंडी से दशमेश नगर के गुर जगतार सिंह उर्फ ​​गग्गू को 120 नशीली गोलियों समेत गिरफ्तार किया। हेरोइन समेत बाइक सवार 2 युवक काबू एक अन्य मामले में सीआईए स्टाफ के एएसआई हाकम सिंह ने पुलिस मचाकी मल्ल सिंह रोड मोटरसाइकिल सवार अंबेडकर नगर के सिंकदर सिंह और मनदीप सिंह उर्फ ​​मद्दी को 10 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार चौथे मामले में सीआईए स्टाफ जैतो के एएसआई अंग्रेज सिंह ने कोटकपुरा के मोगा रोड से मोटरसाइकिल सवार गांव पजंगराई कलां के राम सिंह और फिरोजपुर के गांव झंडू वाला के जसकरण सिंह उर्फ ​​जस्सी को 50 ग्राम 49 मिलीग्राम हेरोइन समेत गिरफ्तार किया। 6 माह में 132 मामलों में 178 नशा तस्कर गिरफ्तार मामले में एसपी जसमीत सिंह ने बताया कि उक्त चारों मामलों में गिरफ्तार सभी 6 आरोपियों का कोर्ट से रिमांड हासिल किया जा रहा है, ताकि उनसे आगे की पूछताछ की जा सके। इसके अलावा उनके बैकवर्ड और फॉरवर्ड लिंक की जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि पिछले 06 माह के दौरान फरीदकोट पुलिस ने नशा तस्करी के 132 केस दर्ज कर 178 तस्करों को गिरफ्तार किया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *