बिलासपुर सेंट्रल जेल में कैदियों ने गंगाजल से किया स्नान:प्रयागराज से लाया गया जल, 2000 कैदियों ने कुंड में लगाई डुबकी

बिलासपुर केन्द्रीय जेल में मंगलवार को प्रयागराज महाकुंभ से मंगाए गए गंगाजल से कैदियों को सामूहिक स्नान कराया गया। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा के निर्देश पर जेल में बंद कैदियों ने पहली बार आध्यात्मिक स्नान का आनंद उठाया। बिलासपुर सेंट्रल जेल में बंद करीब दो हजार कैदियों ने हर-हर गंगे की जप के साथ डुबकी लगाई। इस आयोजन के लिए प्रयागराज से 40 लीटर गंगाजल मंगाया गया था। जेल प्रशासन ने कैदियों के स्नान के लिए विशेष टंकी का निर्माण करवाया। टंकी को चारों तरफ से सजाया गया कैदियों की भजन मंडली ने गंगाजल को सजी हुई मटकियों में रखकर जेल के मुख्य द्वार से टंकियों तक पहुंचाया। जेल अधीक्षक खोमेश मंडावी के अनुसार, स्नान के लिए बनाई गई टंकी को चारों तरफ से सजाया गया था। कई कैदियों ने टंकी में डुबकी लगाई कुछ कैदियों ने लोटे से स्नान किया, तो कई कैदियों ने टंकी में डुबकी लगाई। यह पहला अवसर था जब जेल के कैदियों को शासन की व्यवस्था के तहत आध्यात्मिक स्नान का अवसर मिला। कैदियों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इससे उन्हें मानसिक और आत्मिक शांति की प्राप्ति होगी। देखिए तस्वीरें…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *