रायपुर में कारोबारी के घर से कार चोरी हो गई है। चोर ने चाचा भतीजे के बीच हुए कन्फ्यूजन का फायदा उठाया। उसने घर की खिड़की में रखी कार की चाबी लेकर कार चुरा ली। भतीजे को लगा कि कार चाचा ने किसी को दी होगी। कई दिन गुजरने के बाद जब कंफ्यूजन दूर हुआ, तो उन्होंने पुलिस में शिकायत दी। देवेंद्र नगर पुलिस मामले की जांच कर रही है। देवेंद्र नगर पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, राकेश बाफना ने 25 फरवरी को पुलिस में शिकायत दी। उसमें बताया कि उनके चाचा मोहन चंद बाफना 5 फरवरी से धार्मिक टूर में राजस्थान गए थे। उन्होंने अपनी कार घर के सामने खड़ी की थी और चाबी घर की खिड़की में रखी थी। 11 फरवरी को वो लौटे। तब अपने घर के सामने कार खड़ी नहीं दिखी। चोर चाबी लेकर कार चुराई उन्होंने जब अपने भतीजे राकेश से पूछा तो उसने कहा कि दो-तीन दिनों से कार नहीं दिख रही है। उसे लगा कि चाचा ने ही किसी को कार इस्तेमाल के लिए दी होगी। तब उन्होंने खिड़की में रखी कार की चाबी देखी तो वह भी गायब थी। जिसके पास उन्हें कार चोरी का पता चला और उन्होंने पुलिस में शिकायत दी।


