रांची | झारखंड लोक सेवा आयोग ने झारखंड पात्रता परीक्षा 2024 (जेट) के लिए आवेदन देने वाले अभ्यर्थियों के लिए खबर है। शुल्क जमा करने को लेकर 29 अभ्यर्थियों की लिस्ट जारी की गई है। लिस्ट में जिन अभ्यर्थियों का नाम है वे 26 फरवरी की रात 11:45 बजे तक अपना रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज कर बकाया शुल्क जमा कर सकेंगे।


