‘इलेक्ट्रॉनिक कृत्रिम हाथ’ शिविर में 62 दिव्यांगों को मिलेगी नई शक्ति

झारखंड के दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में मंगलवार को एक बड़ा कदम उठाया जा रहा है। रोटरी क्लब ऑफ रांची की ओर से 24 फरवरी को रोटरी भवन में ‘निशुल्क इलेक्ट्रॉनिक कृत्रिम हाथ प्रत्यारोपण शिविर’ का आयोजन किया गया है। इस विशेष शिविर का उद्घाटन सुबह 10:30 बजे मुख्य अतिथि केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ करेंगे। शिविर में झारखंड सहित बिहार, बंगाल, ओडिशा और छत्तीसगढ़ से पहुंचे करीब 62 दिव्यांगजनों को अत्याधुनिक इलेक्ट्रॉनिक कृत्रिम हाथ लगाए जाएंगे। क्लब के अध्यक्ष अमित अग्रवाल ने बताया कि इस नेक कार्य के लिए राज्यपाल संतोष गंगवार से भी मुलाकात कर उन्हें आमंत्रित किया गया है। सेंसर तकनीक से सामान्य होगा जीवन असिस्टेंट गवर्नर रोटरी प्रवीण राजगढ़िया ने बताया कि दुर्घटना या बीमारी के कारण हाथ गंवा चुके लोगों के लिए यह शिविर वरदान साबित होगा। पुणे की इनाली फाउंडेशन की विशेषज्ञ टीम रांची पहुंच चुकी है। ये कृत्रिम हाथ अत्याधुनिक सेंसर व मांसपेशियों के संकेतों से संचालित होते हैं। लाभार्थी वस्तुओं को पकड़ने, उठाने व रोजमर्रा के काम आसानी से कर सकेंगे। शारीरिक स्थिति के अनुसार परीक्षण कर कस्टमाइज्ड फिटिंग करेगी। रोटरी के जसदीप सिंह, गिरीश अग्रवाल मौजूद थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *