रांची बीआईटी मेसरा के फायरबोल्ट रेसिंग क्लब ने आगामी राष्ट्रीय स्तर की ‘बाजा सेंडिया-2026’ प्रतियोगिता से पूर्व अपने नवनिर्मित 4×4 आईसी इंजन ऑल-टेरेन व्हीकल (ATV) का भव्य प्रदर्शन किया। इस अवसर पर संस्थान के रजिस्ट्रार डॉ. सुदीप दास, छात्र मामलों के डीन डॉ. प्रवीण श्रीवास्तव सहित कई वरिष्ठ अधिकारी और फैकल्टी एडवाइजर डॉ. परितोष महता उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान टीम के सदस्यों ने वाहन की जटिल डिजाइन प्रक्रिया, निर्माण के विभिन्न चरणों और इसकी तकनीकी विशेषताओं की विस्तृत जानकारी दी। उपस्थित अतिथियों ने छात्रों के तकनीकी कौशल की सराहना की और प्रतियोगिता के लिए उनका उत्साहवर्धन किया। यह कार्यक्रम टीम की कड़ी मेहनत और इंजीनियरिंग उत्कृष्टता का प्रमाण था। अब यह टीम हैदराबाद में आयोजित होने वाली बाजा सेंडिया 2026 में संस्थान का प्रतिनिधित्व करने के लिए पूरी तरह तैयार है।


