एक मार्च को फूलों की होली महोत्सव में शामिल होने के लिए राज्यपाल को न्योता

रांची | श्री कृष्ण प्रणामी सेवा धाम ट्रस्ट के प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार से लोकभवन में शिष्टाचार भेंट कर एक मार्च को पुंदाग स्थित श्री कृष्ण प्रणामी मंगल राधिका सदानंद सेवा धाम राधा कृष्ण प्रणामी मंदिर में आयोजित फूलों की होली व भजन संध्या में मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया। इस अवसर पर अध्यक्ष डूंगरमल अग्रवाल, उपाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद अग्रवाल, सचिव मनोज चौधरी, प्रवक्ता संजय सर्राफ व दीपेश निराला उपस्थित थे। ट्रस्ट द्वारा आयोजित कार्यक्रम में वृंदावन की तर्ज पर फूलों की होली, वृंदावन से पधारे कलाकारों की नृत्य-नाटिका व संगीतमय भजन संध्या होगी। प्रतिनिधिमंडल ने मंदिर की धार्मिक गतिविधियों, सत्संग, सामाजिक कार्यक्रमों, सद्गुरु कृपा अपना घर आश्रम की सेवाओं व गोशाला में गोसेवा की जानकारी भी दी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *