जैसलमेर | एनीमिया मुक्त राजस्थान कार्यक्रम अंतर्गत बच्चों, किशोर किशोरियों, प्रजनन उम्र की महिलाओं, गर्भवती महिलाओं तथा धात्री माताओं में एनीमिया की दर को कम करने के लिए मंगलवार को शक्ति दिवस का आयोजन किया जाएगा। सीएमएचओ डॉ. राजेंद्र कुमार पालीवाल ने बताया कि जिले के सभी आयुष्मान आरोग्य मंदिरों, सामुदायिक व प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर प्रत्येक मंगलवार को शक्ति दिवस पर एनीमिया स्क्रीनिंग, हीमोग्लोबिन की जांच व एनीमिया का उपचार, आयरन टैबलेट का वितरित की जाएगी।


