भाजपा जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने सुनी मन की बात

भास्कर संवाददाता|टोंक अजमेर में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की 28 फरवरी को प्रस्तावित जनसभा व आगामी निकाय,पंचायत चुनाव को लेकर भाजपा की बैठक जिलाध्यक्ष चंद्रवीर सिंह चौहान की अध्यक्षता में आयोजित हुई। इसमें पीएम की जनसभा व चुनावों को लेकर चर्चा की। बैठक में जिला प्रभारी जितेंद्र शर्मा व सह प्रभारी रामानंद गुर्जर भी मौजूद रहे। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष चंद्रवीर सिंह चौहान ने कहा कि विकसित राजस्थान के संकल्प को नई ऊर्जा देगा और राज्य में विकास की गति को और तेज करेगा। उन्होंने कहा कि जनसभा ऐतिहासिक होगी। उन्होंने सभी पदाधिकारियों से जनसभा में पहुंचने का आग्रह किया। आगामी पंचायत और निकाय चुनाव में जमीनी स्तर पर सक्रिय और समर्पित कार्यकर्ताओं को प्राथमिकता देने की बात कही। उन्होंने कहा कि भाजपा आज जिस मुकाम पर है, वह कार्यकर्ताओं के समर्पण और परिश्रम का परिणाम है। प्रधानमंत्री की जनसभा में जिले में 15000 कार्यकर्ताओं के पहुंचने की बात कही। बैठक में निवर्तमान सांसद सुखबीर सिंह जौनपुरिया, महामंत्री विष्णु शर्मा, प्रभु बाडोलिया, संतकुमार जैन, रामनिवास गुर्जर, दीपक संगत, शैलेन्द्र चौधरी, रामचंद्र गुर्जर, नंदलाल छान, नीलिमा आमेरा, प्रधान काबरा, ममता जाट, बीना छामुनिया, महेंद्र सिरोठा, मोनिका जैन, रामावतार धाभाई, विजय मालवानी, रत्ती राम पहाड़िया, जुली शर्मा, कमलेश यादव, सुरेश काचरिया आदि मौजूद रहे। टोंक| प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की मन की बात के 131 वे एपिसोड को भाजपा जिला पदाधिकारियों-कार्यकर ्ताओं ने टोंक विधानसभा के बूथ संख्या 113 पर उत्कृष्ट एवं खिलाड़ी छात्राओं के साथ सुना। भाजपा जिलाध्यक्ष चंद्रवीर सिंह चौहान ने कहा कि मन की बात के माध्यम से प्रधानमंत्री ने देशवासियों से संवाद कर समाज के सकारात्मक प्रयासों, नवाचारों और जनभागीदारी की प्रेरक कहानियों को साझा किया। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कार्यक्रम में कहा था कि विद्यार्थी की योग्यता का मूल्यांकन सिर्फ मार्कशीट से तय नहीं होता, ऐसे में उन्हें परीक्षा में परेशान नहीं होना चाहिए। उन्होंने कहा कि उनको उम्मीद है कि विद्या​र्थियों ने इस महीने की शुरुआत में परीक्षा पे चर्चा देखी होगी और उससे कुछ सीखा होगा। इसलिए खुद पर भरोसा रखिए। जो पढ़ा है, उसे पूरे मन से लिखिए। और जो नहीं आया, उस एक सवाल को अपने मन पर हावी मत होने दीजिए। मन की बात कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष के अलावा पूर्व सांसद, जिला महामंत्री प्रभु बाडोलिया, जिला उपाध्यक्ष शैलेन्द्र चौधरी, राजेश शर्मा, मीडिया प्रभारी कमलेश यादव, पंकज पहाड़िया, रविन्द्र कुमावत सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *