घरों के बाहर मचाया उत्पात, शिकायत दी

टोंक| सवाई माधोपुर रोड स्थित महावीर नगर विस्तार कालोनी में रविवार देर रात एक निर्माणाधीन मकान में शराब पी रहे युवकों को टोकना कॉलोनी के लोगों को भारी पड़ गया। समझाइश के कुछ देर बाद ही युवक तो चले गए। इसके महज कुछ देर बाद ही वाहनों से आए 10-12 लोगों ने आकर घरों के बाहर उत्पात मचाया। कॉलोनी के लोगों का आरोप है कि उन्होंने भय के मारे गेट बंद कर लिए। बदमाशों ने गेट पर भी डंडे मारे तथा पत्थर फेंके। लोगों ने जब शोर मचाया तो बदमाश मौके से भाग छूटे। कॉलोनी के लोगों ने इसका वीडियो बना लिया और पुलिस को सूचना दी। भंवर लाल वैष्णव ने बताया कि बाद में एक पक्ष की ओर से क्षमा याचना किए जाने के बाद दोनों पक्षों में समझौता हो गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *