टोंक | महिला अधिकारिता विभाग की ओर से निवाई में मुख्यमंत्री वर्क फ्रॉम होम जॉब वर्क योजना के प्रचार को लेकर कार्यशाला हुई। सहायक निदेशक महिला अधिकारिता विभाग मैरिंगटन सोनी के निर्देशानुसार कार्यशाला का आयोजन हुआ। पर्यवेक्षक प्रज्ञा मोटवानी, काउंसलर अरुणा शर्मा, सविता गुर्जर, मंजू चौधरी भावना सक्सेना आदि ने विचार व्यक्त किए। विधिक काउंसलर नीतू सिंह विजय ने बताया कि कार्यशाला में महिला अधिकारिता विभाग की विभिन्न योजनाओं जैसे काली बाई भील शिक्षा सेतु, निशुल्क कंप्यूटर प्रशिक्षण, मुख्यमंत्री नारी शक्ति उद्यम प्रोत्साहन, महिला सलाह एवं सुरक्षा केंद्र एवं सखी वन स्टॉप सेंटर आदि पर चर्चा की।


