भास्कर संवाददाता|टोंक टोंक क्रय विक्रय सहकारी समिति लिमिटेड की वार्षिक साधारण सभा का आयोजन सोमवार को हुआ। ये आयोजन समिति अध्यक्ष उमराव सिंह सोलंकी की अध्यक्षता में हुआ। मुख्य व्यवस्थापक विष्णु कुमार जांगिड़ ने बताया कि इस मौके पर गत आमसभा की कार्यवाही की पुष्टि की गई, तथा वर्ष 2024-25 के आय-व्यय, व्यापार खाता, लाभ-हानि खाता आदि पर चर्चा की। इसके साथ ही वर्ष 2026-27 के प्रस्तावित बजट पर चर्चा करते हुए देवालाल गुर्जर ने जीएसएस को पर्याप्त मात्रा में खाद उपलब्ध कराने, राजेश सिंगोदिया ने नवनिर्मित गोदाम के अपूर्ण कार्य को पूर्ण कराने की मांग की। अन्य सदस्यों ने सोहेला मिर्च मण्डी में आवंटित दुकान का कार्य पूर्ण कराने, समिति का व्यवसाय बढ़ाने पर चर्चा की। इस मौके पर उप रजिस्ट्रार सहकारी समितियां टोंक रवींद्र सिंह यादव, संयुक्त निदेशक वीरेंद्र सिंह सोलंकी, सिद्धान्त झाला, छीतर लाल चौधरी, जगदीश सिंह, आजाद सिंह, वीरसिंह, राजाराम महावर, मुकलेश मीणा, राजेश गुर्जर, शिवराज जाट, चौथमल विजय, किशन लाल गुर्जर, रमेश चौधरी आदि मौजूद रहे।


