वजीरपुरा खुर्द के मैदान में अतिक्रमण से ग्रामीणों में नाराजगी, ज्ञापन सौंपा

टोंक | वजीरपुरा खुर्द में प्राइमरी स्कूल के खेल मैदान में कुछ लोगों की ओर से अतिक्रमण किए जाने से खिलाडी खेल नहीं पा रहे है। गांव के लोगों ने बीते दिनों अतिक्रमण हटवाए जाने की मांग को लेकर प्रशासनिक अधिकारियों को भी ज्ञापन सौंपा, बावजूद अतिक्रमण नहीं हटवाया जा रहा। गांव के सोहनलाल मीणा, लोकेश मीणा, राजेश मीणा, श्योजीलाल, गणेश लाल मीणा आदि ने एसडीएम को सौंपे ज्ञापन में बताया कि प्राइमरी स्कूल वजीर पुरा खुर्द के खेल मैदान पर अतिक्रमण कर निर्माण कार्य शुरू कर दिया है। इससे ग्रामीणों में नाराजगी है। इसकी शिकायत संपर्क पोर्टल पर भी की जा चुकी है। बावजूद स्थिति जस की तस है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *