डूंगरपुर| विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण में 21 फरवरी को जारी अंतिम मतदाता सूची में जिलेभर में कुल 26,809 मतदाताओं की शुद्ध बढ़ोतरी दर्ज की गई है। ड्राफ्ट प्रकाशन में कुल मतदाता 10 लाख 13 हजार 678 थे, जो अब बढ़कर 10 लाख 40 हजार 487 हो गए हैं। इसमें 28 हजार 926 नए नाम जोड़े गए, जबकि 2 हजार 117 नाम विलोपित किए गए। विधानसभा क्षेत्रवार आंकड़ों के अनुसार सबसे अधिक शुद्ध बढ़ोतरी सागवाड़ा में हुई। यहां 8 हजार 44 नाम जोड़े गए और 687 नाम हटाए गए। यानी कुल 7 हजार 357 मतदाता बढ़े। आसपुर में 7 हजार 746 नए नाम जुड़े, जबकि 661 हटाए गए। इस प्रकार यहां 7 हजार 85 मतदाताओं की शुद्ध बढ़ोतरी हुई। डूंगरपुर विधानसभा क्षेत्र में 7 हजार 802 नाम जोड़े गए और 476 नाम विलोपित हुए। विधानसभा कुल शुद्ध पुरुष महिला महिला पुरुष क्षेत्र मतदाता बढ़ोतरी मतदाता मतदाता भागीदारी % भागीदारी % डूंगरपुर 2,52,592 7,326 1,29,968 1,22,620 48.55 51.45 आसपुर 2,66,553 7,085 1,36,995 1,29,556 48.61 51.39 सागवाड़ा 2,73,019 7,357 1,40,372 1,32,643 48.59 51.41 चौरासी 2,48,323 5,041 1,29,735 1,18,587 47.76 52.24 जिला कुल 10,40,487 26,809 5,37,070 5,03,406 48.38 51.62 यहां 7 हजार 326 मतदाताओं की शुद्ध बढ़ोतरी हुई। चौरासी में 5 हजार 334 नए नाम जुड़े और 293 हटाए गए। यहां 5 हजार 41 मतदाताओं की शुद्ध वृद्धि दर्ज हुई। जिले का लिंगानुपात 937 दर्ज किया गया है। बढ़ती मतदाता संख्या में युवाओं और महिला मतदाताओं की भागीदारी अहम मानी जा रही है। चुनावी नजरिए से देखें तो सागवाड़ा, डूंगरपुर और आसपुर में हुई उल्लेखनीय बढ़ोतरी आने वाले चुनावों में राजनीतिक दलों की रणनीति को प्रभावित कर सकती है। गौरतलब है कि विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण में जिले में कुल 28 हजार 926 नए मतदाता जोड़े गए। इनमें बड़ी संख्या 18–19 वर्ष आयु वर्ग के युवाओं की मानी जा रही है, जो कि आगामी चुनाव में पहली बार अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। जिले में नए जुड़े मतदाता लगभग 2.78% हैं। यही वर्ग फ़र्स्ट टाइम वोटर के रूप में चुनावी परिणामों में अहम भूमिका निभाएगा।


