भास्कर न्यूज | भीलवाड़ा तेरापंथनगर के पास 250 घरों वाली सांवरिया बस्ती में भी 10 साल बाद सोमवार सुबह नलों से पानी पहुंचा। लोगों ने नल से मिले पानी से बस्ती स्थित शिवालय में भोले का अभिषेक किया और उसके बाद अपने घरों के मटके व अन्य बर्तनों में पानी भरा। काशीपुरी रोड के आगे वाल्मीकिनगर के पास 250 परिवारों की बस्ती के लोग गत 10 सालों से पीने के पानी के लिय तरस रहे थे। दरअसल शहर की 18 विभिन्न कॉलोनियों और बस्तियों में टंकी से संबंधित क्षेत्र तक नई सेपरेट पाइप लाइन डलवाई जा रही है। अब तक 18 में से 10 कॉलोनियों और क्षेत्रों में जलापूर्ति शुरू कर दी गई। इस लाइन से टंकी से संबंधित बस्ती से पहले कोई नया कनेक्शन नहीं दिया जाएगा। कोली मोहल्ला, हरिजन बस्ती गली नंबर 6 व 9, कोटा रोड पर आदर्शनगर, शास्त्रीनगर बी सेक्टर, संजय कॉलोनी आदि बस्तियों में भी नलों से पीने का पानी मिलने लगा है। पेयजल संकट वाली 18 कॉलोनियों के विभिन्न क्षेत्रों में टंकी से संबंधित क्षेत्र तक सेपरेट पाइप लाइन डालने का काम अधिकांश जगह पूरा हो गया। एईएन दिलराज मीणा के अनुसार इन कॉलोनियों में रमा विहार कॉलोनी से यूआईटी के पास तक, रिको फोर्थ फैज, पटेलनगर सेक्टर 4,5 व 6, पटेलनगर सेक्टर 3, मालोला रोड चपरासी कॉलोनी, गायत्रीनगर पुरानी गणेश कॉलोनी, जवाहरनगर से कृष्णा कॉलोनी, विजयसिंह पथिकनगर से गोकुलधाम सोसायटी, विजयसिंह पथिकनगर से भारद्वाज हॉस्पिटल, आरसी व्यास कॉलोनी टंकी से करणी माता पार्क तक, सांगानेरी गेट से गुलजार नगर, आजादनगर सेक्टर ओ, पी और क्यू, शिवम ग्रीन कॉलोनी, पुरानी संतोष कॉलोनी, एमजी हॉस्पिटल टंकी से नाडी मोहल्ला, सांगानेरी गेट टंकी से नाडी मोहल्ला, सांगानेरी गेट टंकी से आदर्शनगर, रमा विहार चारभुजानाथ मंदिर से सुभाषनगर व आरसी व्यास कॉलोनी टंकी से सेक्टर 12 शामिल है। 18 कॉलोनियों में सेपरेट पाइप लाइन डालने का काम लगभग पूरा


