पाली | धान मंडी में भेरुनाथ मंदिर में 27 फरवरी को तनी बांधी जाएगी। शुक्रवार को समस्त धान मंडी व्यापार संघ के तत्वाधान में शुभ मुहूर्त में सिद्धि योग 9:15 बजे धूमधाम से नगाड़ों की गूंज के साथ इस वर्ष भी शहर की सुख समृद्धि व खुशहाली के लिए धान मंडी चौक में भेरुनाथजी की तणी बांधी जाएगी। जिसमें सभी हिंदू समाज के लोग भाग लेंगे। वहीं, 27 फरवरी को ही शुभ मुहूर्त में भेरुनाथ को पाट बिठाया जाएगाउ।


