आचार्य लब्धि वल्लभ सूरीश्वर का पाली में कल मंगल प्रवेश

भास्कर संवाददाता | पाली श्री प्रेम भुवनभानु समुदाय के नूतन युवा आचार्य लब्धि वल्लभ सूरीश्वर आदी ठाणा-5 बुधवार को पाली में मंगल प्रवेश होगा। युवा आचार्य का 9 वर्ष पूर्व 2017 में पाली ऐतिहासिक आध्यात्मिक चातुर्मास गुजराती कटला उपाश्रय में हुआ था। पिछले वर्ष सिध्वड पालीताना में यशस्वी मौन चातुर्मास के बाद आचार्य पदवी प्रदान हुई थी। आचार्य पदवी के बाद प्रथम बार पाली आएंगे। इस निमित्त सेठ नवलचन्द सुप्रतचंद जैन श्वे. मूर्तिपूजक (तपागच्छ) देव की पेढ़ी पाली द्वारा त्रिदिवस्य आनंदोत्सव किया जा रहा है। आचार्यश्री का 25 फरवरी सुबह 8:45 बजे मंगल सोमैया रूपचंद पारसमल भंसाली परिवार की ओर से महावीर नगर से प्रारम्भ होकर शहर के मुख्य मार्गों से होते हुए गुजराती कटला पहुंचेगा जहां प्रवचन रहेगा। त्रिदिवसीय आनंदोत्सव में 25 फरवरी शाम को 6.30 बजे श्री नवलखा पार्श्वनाथ मंदिर में प्रभु भक्ति होगी। सुबह 9:15 बजे मौन ध्यान साधना श्री नवलखा अराधना भवन में होगी। 27 को आध्यात्मिक प्रवचन श्री नवलखा अराधना भवन में होगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *