जगदीश शिक्षा प्रकोष्ठ के प्रदेश सहसंयोजक बने

बालोद| जिले के वरिष्ठ साहित्यकार एवं शिक्षाविद् जगदीश देशमुख को भारतीय जनता पार्टी के शिक्षा प्रकोष्ठ में प्रदेश सहसंयोजक मनोनीत किया गया है। यह मनोनयन पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरणदेव सिंह, प्रदेश महामंत्री (संगठन) पवन साय तथा शिक्षा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष कांति लाल जैन की अनुशंसा पर किया गया। समसामयिक विषयों पर लेखन के लिए प्रसिद्ध जगदीश देशमुख की दो दर्जन से अधिक पुस्तकें प्रकाशित हो चुकी हैं। वे लंबे समय से साहित्य और शिक्षा के क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं। देशमुख ने पार्टी के राष्ट्रीय एवं प्रदेश नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *