पाकिस्तानी डॉन शहजाद भट्टी ने हाल ही में लॉरेंस बिश्नोई गैंग की ओर से डाली गई एक पोस्ट पर तीखी प्रतिक्रिया दी। उस पोस्ट में गैंग के सदस्यों ने गुरदासपुर की घटना में पुलिस पर चलाई गई गोली की निंदा की थी और गैंग ने इस घटना का बदला लेने की बात कही थी। इस पर शहजाद भट्टी ने कहा कि नाजायज पोस्ट डालकर सिर्फ शोहरत बटोरने की कोशिश की जा रही है। पहले अपने पुराने बदले पूरे कर लो, फिर बड़ी-बड़ी बातें करना। शहजाद भट्टी बोला- पहले बदला लेकर दिखाओ भट्टी ने उदाहरण देते हुए कहा, दुबई में जिस व्यक्ति का गला काटा गया, पहले उसका बदला लेकर दिखाओ। सिर्फ सोशल मीडिया पर पोस्ट डालकर नाम कमाना आसान है। आगे भट्टी ने कहा तुम खुद अपने देश के गद्दार हो और फेम हासिल करने के लिए ऐसी झूठी पोस्ट डालते हो। अंत में भट्टी ने कहा, मैं भी इंतजार करूंगा कि तुम कब तक बदला लेते हो।


