नारायणपुर| डाक विभाग द्वारा विभाग की विभिन्न वित्तीय योजनाओं के प्रति जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है, जिसका उद्देश्य ग्राहकों के वित्तीय निवेश को सुरक्षित तथा हितकारी बनाना है। बस्तर डाक संभाग केंद्र सरकार की बचत योजनाओं को बस्तर के शहरी क्षेत्रों के साथ-साथ पिछड़ी व जनजातीय क्षेत्रों में पहुंचाने के कार्य के साथ बस्तर संभाग के जिलों में वित्तीय समावेशन के लक्ष्य के तारतम्य में बस्तर के लोगों को मुख्य धारा में जोड़ने का प्रयास कर रहा है।


