राष्ट्रीय गणित दिवस पर बच्चों ने मॉडल प्रस्तुत किए

नारायणपुर| राष्ट्रीय गणित दिवस के उपलक्ष्य में महाविद्यालय स्तरीय विभिन्न प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें बच्चों द्वारा बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया गया। मानसिक गणित क्विज प्रतियोगिता में प्रथम स्थान समलेश मांझी, द्वितीय स्थान सोनाक्षी देवांगन, गणितीय पोस्टर प्रतियोगिता में प्रथम स्थान धनश्याम, द्वितीय स्थान अजोंती पोटाई, गणितीय मॉडल प्रतियोगिता में प्रथम स्थान ज्ञानी बुई, द्वितीय स्थान सोनाक्षी देवांगन ने प्राप्त किया। सभी विजेता प्रतिभागी संभाग स्तरीय प्रतियोगिता के लिए शासकीय काकतीय महाविद्यालय जगदलपुर जायेंगे। कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. एसआर कुंजाम, आईक्यूएआर प्रभारी आरके यादव, संतोष कुमार राव, लाइब्रेरियन संजय कुमार पटेल मौजूद थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *