बालोद| ग्राम नेवारीखुर्द के पास मुख्य मार्ग पर माजदा वाहन की टक्कर से बाइक सवार दंपती घायल हो गए। ग्राम पैरी निवासी तुलाराम निर्मलकर ने बताया कि शनिवार को बाइक से पत्नी सविता बाई निर्मलकर के साथ बच्चो के लिए कपड़ा खरीदने बालोद गए थे। बालोद से घर जा रहे थे। दोपहर 12.45 बजे ग्राम नेवारीखुर्द के पास मुख्य मार्ग में पीछे से आ रही माजदा वाहन के चालक ने टक्कर मार दी। जिससे हम दोनों बाइक सहित गिर गए। कमर, सिर ऊंगली, हाथ में चोट लगी है। राहगीरों ने इन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां इलाज जारी है। वाहन चालक के खिलाफ जुर्म दर्ज किए हैं।


