आज से 10 मार्च तक स्टेट हैंडलूम एक्सपो में झारखंड के हैंडीक्राफ्ट की कर सकते हैं खरीदारी

मोरहाबादी मैदान में 25 फरवरी से 10 मार्च तक झारक्राफ्ट का मेला लगा है। मंगलवार को स्टेट हैंडलूम एक्सपो का उद्घाटन उद्योग सचिव अरवा राजकमल ने किया। उन्होंने कहा कि एक्सपो एक ऐसा प्लेटफॉर्म है जो न केवल झारखंड के हैंडलूम सेक्टर में काम करने वाले बुनकरों को प्रोत्साहित कर रहा है, बल्कि पूरे देश के अन्य राज्यों को भी मंच दे रहा है। जो बुनकर समिति हैं उन्हें शेड बनाने से लेकर, उनके मशीन लगाने तक कई सारी सब्सिडी सरकार देगी। झारक्राफ्ट की एमडी कीर्ति श्री ने कहा कि झारक्राफ्ट के द्वारा पहली बार स्टेट हैंडलूम एक्सपो का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें 80 स्टॉल लगे हैं। देश के विभिन्न कोने से हमारी बुनकर कम्युनिटी ने स्टॉल लगाए हंै। 14 दिनों तक चलने वाले इस एक्सपो में कुक्कुम धागे को बनाने की विधि और कपड़े की बुनाई का लाइव डेमोंस्ट्रेशन किया जाएगा। प्रतिदिन सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन भी होगा। एक्सपो में बंगाल, बिहार, ओडिसा, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, कर्नाटक, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश से बड़ी संख्या में आए बुनकर अपने उत्पादों का प्रदर्शन कर रहे हैं। निदेशक उद्योग सुशांत गौरव, एमडी ज़िडको आकांक्षा रंजन, सीईओ मुख्यमंत्री लघु एवं कुटीर उद्योग विकास बोर्ड हिमांशु मोहन, एमडी प्रेरणा दीक्षित सीईओ खादी बोर्ड सुमन पाठक आदि मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *