संगरूर | लायंस क्लब संगरूर रॉयल द्वारा केन्द्रीय विद्यालय स्कूल में दांतों का चेकअप कैंप लगाया गया। इसमें डॉ. पूनम कांसल की ओर से 74 बच्चों का चेकअप किया गया। बच्चों को ब्रश व टूथ पेस्ट वितरित किए गए। क्लब प्रधान राजीव जिंदल ने कहा कि क्लब द्वारा इस तरह के कैंप हर माह लगाए जाते हैं। इस मौके पर एसपी शर्मा, भूपेश भारद्वाज, मुनीश गर्ग, मोहित शर्मा, कुलदीप आहूजा, प्रियावर्त जिंदल, अकुंश कौशल, विकास गुप्ता आदि उपस्थित थे।


