गिद्दड़बाहा|पुलिस ने 4 व्यक्तियों को पांच ग्राम हेरोइन समेत गिरफ्तार किया है। एएसआई जसकरण सिंह ने बताया कि गश्त के दौरान वेयर हाउस गोदाम के पास पहुंचे तो चार युवक दिखे। जो पुलिस को देखकर भागने लगे। युवकों को पकड़ कर तलाशी ली गई तो पांच ग्राम हेरोइन बरामद हुई। आरोपियों की पहचान संदीप सिंह उर्फ सोनी, संजय कुमार निवासी गिद्दड़बाहा, जगदीश सिंह उर्फ गग्गी वासी गांव भारू और हरदीप सिंह उर्फ दीपू वासी बुट्टर बखूहा के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज िकया है।


