माता बगलामुखी यज्ञशाला में हवन और माता की चौकी कल

भास्कर न्यूज | मोगा स्थानीय कोटकपूरा रोड स्थित माता बगलामुखी यज्ञशाला में साप्ताहिक हवन-यज्ञ और माता की चौकी का आयोजन 27 फरवरी को किया जाएगा। जानकारी देते हुए यज्ञशाला के संस्थापक आचार्य नंदलाल शास्त्री ने बताया कि 27 फरवरी को शाम 4 से रात्रि 8 बजे तक होने वाले हवन-यज्ञ में कोई भी श्रद्धालु आकर यज्ञ की पावन अग्नि में आहुतियां डालकर माता बगलामुखी का आशीर्वाद प्राप्त कर सकता है। माता की चौकी में भजन गायक इन्द्रजीत राही, मिंटू सम्राट भेंटों का गुणगान करेंगे। श्रद्धालुओं के लिए भंडारा भी लगाया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *