नवांशहर| फासीवाद विरोधी फ्रंट द्वारा 27 फरवरी को मोदी सरकार के आदिवासियों के उजाड़े और कत्ल के विरोध में नवांशहर में विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। सीपीआई(एमएल) न्यू डेमोक्रेसी के नेताओं कुलविंदर सिंह वड़ैच, एडवोकेट दलजीत सिंह, सीपीआई के नेता स्वतंत्र कुमार और आरएमपीआई के जिला नेता कुलदीप सिंह दौड़का ने बताया कि प्रदर्शन से पहले सुबह 10 बजे बस अड्डा नवांशहर में एकत्रित हुआ जाएगा, जहां उक्त पार्टियों के नेता संबोधित करेंगे। नेताओं ने कहा कि मोदी सरकार जंगलों और पहाड़ों में छुपे कीमती खनिज पदार्थों को अपने चहेते देसी और विदेशी कॉर्पोरेट्स को सस्ती कीमतों पर लुटाना चाहती है।


