डिप्टी मेडिकल कमिश्नर ने की नशामुक्ति केंद्र की चेकिंग

भास्कर न्यूज | नवांशहर डिप्टी मेडिकल कमिश्नर डॉ. हरप्रीत सिंह ने नशामुक्त बनाने के लिए शुरू किए गए अभियान के तहत स्थानीय निजी संधू नशामुक्ति केंद्र का औचक निरीक्षण किया। उनके साथ जिला मनोवैज्ञानिक डॉ. राजन शास्त्री भी उपस्थित रहे। डॉ. हरप्रीत सिंह ने नशा पीड़ितों के लिए उपलब्ध स्वास्थ्य सेवाओं, मेडिकल रिकॉर्ड, रजिस्टरों और अन्य दस्तावेजों का निरीक्षण किया। उन्होंने केंद्र में मानसिक रोग से संबंधित कार्यों का भी अवलोकन किया। इसके साथ ही नशा करने वालों को दिए जाने वाले भोजन की गुणवत्ता की भी जांच की। उन्होंने निर्देश दिए कि नशा मुक्ति केंद्र में उपचार के लिए भर्ती होने वाले नशा पीड़ितों का उचित रिकॉर्ड रखा जाए तथा इस संबंध में हर माह सेहत विभाग को रिपोर्ट भेजी जाए। डॉ. हरप्रीत सिंह ने केंद्र के प्रबंधकों से कहा कि वे नशे की दलदल में फंसे युवाओं को नशे से मुक्ति दिलाने के लिए प्रेरित करने की प्रक्रिया जारी रखें तथा ठीक होकर घर लौटे युवाओं के पारिवारिक सदस्यों के साथ संपर्क बनाए रखें। उन्होंने कहा कि जिला सेहत विभाग का एकमात्र उद्देश्य नशा व मानसिक रोग से ग्रस्त मरीजों को केंद्र में पूर्ण रूप से ठीक करके घर वापस भेजना है। मौके पर नीरज कुमार के साथ सेहत विभाग के अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *